फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा ने पांच हजार श्रद्धालुओं को कराए रामलला का दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर कोई रामलला का दर्शन करने को आतुर है। इसके लिए 22 मंडल अध्यक्षों की अगुवाई में 110 बसों से पांच हजार श्रद्धालुओं को जिले से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। अयोध्या में रामलला का दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सदर विधायक पल्टूराम व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने श्रीराम के जयकारे लगवाकर श्रद्धालुओं से भरी बसों को रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में 1723 बूथों से करीब पांच हजार लोगों को अयोध्या ले जाने के लिए बसें लगाई गई थी। प्रत्येक बूथ से पांच-पांच लोगों को अयोध्या ले जाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों को सौंपी गई थी। श्रद्धालुओं से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व फोटो आदि ली गई है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी व जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी तरूण आदि मौजूद रहे।


रामलला के दर्शन कर धन्य हुआ जीवन
रामलला के दर्शन करने के लिए तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल भी सहयोगियों के साथ अयोध्या पहुंचे। मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया। रामलला का दर्शन करने के बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद भी लिया। विधायक ने कहा कि जन्मभूमि पर रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें