फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना

Fri, 26 Jun 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व महामंत्री अर्जुन तिवारी की अगुवाई में धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित 20 सूत्री ज्ञापन एसडीएम वीके सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


धरना के दौरान पार्टी प्रवक्ता डॉ. बीरेंद्र कुमार गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज कायम है। बलात्कार, लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाएं इस सरकार में आम हो गई हैं।

प्रदेश का आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। करनैलगंज में कोतवाल खुलेआम जनता के ऊपर लाठी भांज रहे हैं। एसडीएम घूसखोरी कर रहे हैं।

विंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने कहा कि करनैलगंज व परसपुर में खुलेआम तालाब पाटे जा रहे और प्रशासन तमाशबीन बना है। राममूर्ति सिंह ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
विज्ञापन


इसे खत्म करने के लिए सभी को आगे आने की जरुरत है। ऐसे ही मामले में ब्लाक हलधरमऊ के बीडीओ जेल की हवा खा रहे हैं। हर विभाग के भ्रष्ट अधिकारी पकड़े जायें तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नपाप करनैलगंज अध्यक्ष द्वारा मंदिर का निर्माण रोकवा दिया गया। विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली करने का आरोप लगाया।

विधायक बावन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक तुलसीदासराय चंदानी एवं राजेंद्र गोस्वामी सहित अन्य तमाम लोगों ने भी धरने को संबोधित किया।

20 बिंदुओं का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें करनैलगंज नगर व परसपुर बाजार के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने, करनैलगंज-आर्यनगर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराने, किसानों को गन्ने का भुगतान देने की जगह चीनी देने से रोकने, बिना ब्याज के किसानों को ऋण दिलाने, 18 घंटे बिजली आपूर्ति समेत कई मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें