फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका नसीमुद्दीन का पुतला

Sat, 23 Jul 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा नेताओं की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में दयाशंकर सिंह की पत्नी के समर्थन में शनिवार को भाजपाइयों ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाला। इसके बाद प्रदर्शन कर बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र के नेतृत्व में भाजपाई कचहरी में एकत्र हुए। मीडिया प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्र ने बताया कि कचहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने बसपा पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पार्टी किसी की हितैषी नही है।

महिला होेने के बावजूद बसपा सुप्रीमो की शह पर राष्ट्रीय महासचिव नसीमद्दीन ने बेटियों का अपमान किया है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह प्राथमिकी को संज्ञान में ले और बसपा नेताओं को अविलंब गिरफ्तार करे। बसपा नेताओं के विरोध में नारे लगाते हुए भाजपाइयों ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाला और बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


अंत में तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें नसीमुद्दीन की सदस्यता खत्म कर गिरफ्तारी करने, दयाशंकर सिंह के परिवारीजनों को सुरक्षा दिलाने सहित अन्य मांगें उठाई गई हैं। इस मौके पर सूर्य नरायन तिवारी, अकबाल बहादुर तिवारी, प्रभात वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, राजीव रस्तोगी, राजेश रायचंदानी, महेशनरायन तिवारी, घनश्याम पांडेय, पलटूराम, धीरेंद्र पांडेय, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें