तरबगंज। एसडीएम पर नियमों को दरकिनार करके काम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को विधायक प्रेम नरायन पांडेय को 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष आशीष दूबे ने बताया कि बुधवार को सभी मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम का घेराव किया जाना था, किंतु आपसी विचार-विमर्श के उपरांत इसे स्थगित कर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बीएलओ की तैनाती से लेकर अन्य आरोप लगाए गए हैं।
विधायक ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि एसडीएम पर लगाए गए आरोपों से उच्च अधिकारियों व शासन को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री अजय सिंह पिंटू, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, श्री नारायण पांडेय, आशीष गिरी, आनंद शुक्ल, संतोष चौरसिया, अजीत पांडेय, योगेंद्र वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
एसडीएम विश्वमित्र सिंह का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। बीएलओ की तैनाती में कोई पक्षपात नहीं किया गया है। अगर किसी बीएलओ के कार्य को लेकर आपत्ति है तो शिकायत करने पर जांच कराकर दंडित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता शासकीय कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं। (संवाद)