फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक लाख कामकाजी महिलाओं तक पहुंचेगी भाजपा महिला मोर्चा

Wed, 07 Feb 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए शक्ति वंदन अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन कर करीब एक लाख कामकाजी महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने की और बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा 10 फरवरी को जिला स्तर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें महिला एनजीओ के प्रमुख, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारी समितियां, कृषि, लीगल व पर्यावरण क्षेत्र में कार्यरत प्रतिनिधि भाग लेंगी।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र सरकार की ओर से सशक्तिकरण की दिशा में चलाई लखपति दीदी योजना से मदद मिलेगी। 11 व 14 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र स्तर के शक्ति संवाद के कार्यक्रम किए जाएंगे। 22 फरवरी को सभी मंडलों में पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन होगा। कार्यशाला में आशीष त्रिपाठी, अनुपम प्रकाश मिश्र, अंजू सिंह खरवार, वीनाराय राजभर व राघवेंद्र ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें