मुजेहना। सड़क हादसे में घायल भाजपा के मेहनौन मंडल उपाध्यक्ष जगजीत सिंह (50) की सोमवार दोपहर लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हाड़पुरवा धानेपुर के रहने वाले जगजीत बीते बृहस्पतिवार को गांव के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी कार की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया था। (संवाद)