फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी संस्थाओं को बेंच रही भाजपा की सरकार: नसीमुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को करनैलगंज के कटुआ नाला में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पीसीसी सदस्य तौवाज खान एव संचालन जिला मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व संगठन सृजन अभियान के गोंडा प्रभारी दुर्ग विजय सिंह मान रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मौजूदा सरकार को किसान, महिला व दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय हिंदू मुस्लिम व अन्य धर्मों के भाईचारे को बनाए रखा।
आज भाजपा सभी को अलग-अलग धर्मों में बांटने का काम कर रही है। दुर्ग विजय ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तब बहुत गरीबी होने के बावजूद सरकार ने किसी भी सरकारी संस्था को बेचने या निजीकरण नहीं किया।
विज्ञापन

आज की मौजूदा भाजपा सरकार हवाई अड्डे के साथ भारतीय रेल को भी बेच दिया है। इस दौरान त्रिलोकी तिवारी, डॉ रघुपति त्रिपाठी, ख़ालिद अख्तर, भरत द्विवेदी, शेर अली के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें