10द्दस्रड्डश्च7-गोंडा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ट के सह संयोजक को सम्मानित करते कार्यकर्ता।
- फोटो : GONDA
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी, व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक का मंगलवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिले के व्यवसायी राजीव कुमार रस्तोगी को हाल में अवध क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाया गया है। मंगलवार को रानीबाजार में शिवनाथ रस्तोगी के अगुवाई में स्वागत समारोह आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने राजीव रस्तोगी का फूल मालाओं के साथ व चित्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर महेश सोनी, शेष चौरसिया, रोमी अग्रवाल, रिंकू सोनी आदि उपस्थित रहेे। संवाद