गोंडा। 29 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस मामले में शुक्रवार को संसद भवन, नई दिल्ली के मुख्य चिकित्साधिकारी का बयान दर्ज किया गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी सपा नेता विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह (अब मृतक) पर साल 1993 में हुए जानलेवा हमले के मामले की सुनवाई कर रही एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता ने आरोपी कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया।
शुक्रवार को संसद भवन, नई दिल्ली में सीएमओ डॉ. राजेश भटनागर न्यायालय में पेश हुए। अदालत में बयान दर्ज किया गया। कोर्ट ने आरोपी सांसद को अपने बचाव में गवाह पेश करने के लिए 17 सितंबर की तिथि तय की है। (संवाद)