फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परसपुर में भाजपा प्रत्याशी के घर पर हमला, चार घायल

Fri, 05 May 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सभासदी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी से एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रहे दो प्रत्याशियों के बीच तल्खी बढ़ गई। मतदान के बाद गुरुवार देर रात भाजपा प्रत्याशी के घर पर हमला कर दिया गया। इसमें पिता-पुत्र सहित चार को गंभीर चोटें आईं हैं। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

परसपुर नगर पंचायत के वार्ड-10 (राजाटोला पश्चिमी) से उदयभान सिंह भाजपा और ओमप्रकाश सिंह सपा से सभासद पद के उम्मीदवार थे। इन दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी चल रही है। उदयभान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को मतदान के बाद देर रात लाठी-डंडे, बल्लम, फरसा व असलहों से लैस होकर ओमप्रकाश सिंह व उसके साथी घर आकर अभद्रता करने लगे। मना करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडे, बल्लम और फरसे से हमला कर दिया। इससे उसे तथा पुत्र धर्मवीर सिंह उर्फ चंदन, सूरज सिंह व बेटे के दोस्त लालजी को गंभीर चोटें आईं। आरोपी घर में तोड़फोड़ करके जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि उदयभान सिंह की तहरीर पर ओमप्रकाश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, शिवा सिंह, बबलू सिंह, सनी सिंह, अवधेश सिंह, रवि सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें