गोंडा। महिला कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। मार्च के प्रथम सोमवार को सीएचसी बभनजोत में 10 बेटियों की मां के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। कन्याओं को एक-एक जोड़ी कपड़े व बेबी किट दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण मौर्या ने कहा कि कन्याओं को बचाने के लिए माता-पिता की सोच बदलने की जरूरत है। बेटियों के पोषण, शिक्षा, जीवन शैली आदि की उपेक्षा रोकने की जरूरत है। कार्यक्रम में जयप्रकाश वर्मा, अजय, जेपी यादव, जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।