फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: समाज को जागरूक कर रहीं 100 महिलाओं का सम्मान

Tue, 07 Mar 2023 07:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 जिला पंचायत सभागार में शिक्षिका कल्पना तिवारी को सम्मानित करते बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह। -संवा
विज्ञापन
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 100 सशक्त महिलाओं को सोमवार को जिला पंचायत सभागार में अनंता अभियान से सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, सीडीओ एम. अरुन्मोली ने महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एएसपी शिवराज प्रजापति, बीएसए डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने भी महिलाओं को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर समाज के लिए जरूरी है कि महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हों। कार्यक्रम में तनु वाजपेयी, कुमकुम श्रीवास्तव, शाजिया अनवार, संतोष कुमारी, पिंकी देवी, प्राची, कल्पना, गीता के साथ ही स्वयं सहायता समूह, पुलिस विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, आईटीआई की 100 महिलाओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनीता कुशवाहा ने किया।

सम्मान समारोह में शिक्षिका कल्पना तिवारी की पहल की सराहना हुई। छात्रों को नए ढंग से पढ़ाने के लिए कल्पना के साथ ही प्रियंका सिंह व कुमकुम की सराहना हुई। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम के लिए पिंकी देवी व साजिया अनवार द्वारा बनाया गया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें