फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धूमधाम से मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

Sat, 15 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के बनाए चित्रों को देखते केंद्रीय विदेश राज्यम
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व वीरतापूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने बिरसा मुंडा के जीवन और आदिवासी संघर्ष पर शब्दावली के साथ प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सामान्य जनजातीय परिवार में जन्म लेने के बावजूद बिरसा मुंडा में असाधारण नेतृत्व क्षमता बचपन से ही थी। उन्होंने समाज को शोषण, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ एकजुट किया। लोगों को एक राह दिखाई। भगवान बिरसा मुंडा केवल एक जननायक नहीं, बल्कि भारत के इतिहास की वह ज्योति हैं जिसने आदिवासी समाज को पहचान, सम्मान और संघर्ष का मार्ग दिखाया। उनका व्यक्तित्व हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और साहस से बड़ा कोई अस्त्र नहीं होता।
इसके बाद प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यह उत्सव स्थानीय समुदायों में सांस्कृतिक आत्मगौरव बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ।
विज्ञापन

सीडीओ अंकिता जैन, उपनिदेशक समाज कल्याण राकेश रमन, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वीना राय, शारदाकांत पांडेय, डीसी-एनआरएलएम जेएन राव मौजूद रहे।


बच्चों व महिलाओं से किया संवाद
विदेश राज्यमंत्री ने इससे पहले जय महल में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ शहर की कामकाजी महिलाओं से संवाद किया। वहीं, स्कूली बच्चों से भी पढ़ाई आदि विषयों पर बातचीत की। उन्हें आगे बढ़ने के टिप्स दिए। इस मौके पर केके श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें