फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने आशाबहू से छीनी 18 हजार नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर सरदार मोहर सिंह महिला महाविद्यालय के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक आशा बहू से बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 18 हजार रुपये नकदी थी। पीड़ित आशा बहू ने कोतवाली मनकापुर में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बक्सरा आज्ञाराम गांव के मजरे धोबहा निवासिनी आशा बहू गीता देवी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह अपने पति गोवर्धन के साथ बाइक से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मनकापुर रुपये निकालने गई थी। गीता के मुताबिक बैंक से उसने 18 हजार निकाले और अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी।
तभी मनकापुर-नबाबगंज मार्ग पर कोतवाली से कुछ दूरी पर सरदार मोहर सिंह महिला विद्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पास में बाइक लगा दी और ओवरटेक करते समय उससे बैग छीन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद फरार हो गए। गीता देवी ने बताया कि बैग में 18 हजार रुपये नकदी रखी थी। जिसे लेकर बदमाश टिकरी जंगल की ओर फरार हो गए। लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को चिरैया गांव के नहर पुलिया के पास से बैग पड़ा मिला, मगर रुपये नदारद थे।
विज्ञापन

बैग में मोबाइल व अन्य अभिलेख मिल गए। प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि लूट की सूचना मिली है, अभी तहरीर नहीं मिली है। पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें