फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। थाना धानेपुर के धानेपुर-दतौली संपर्क मार्ग पर एक बाइक सवार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतक बाइक सवार के पिता की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धानेपुर कस्बा निवासी कमलेश सोनी रामनगर कस्बे में ज्वेलरी की दुकान करते हैं। सोमवार की दोपहर कमलेश सोनी का पुत्र शुभम सोनी (22) रामनगर की ओर से घर धानेपुर की ओर आ रहा था। इसी बीच धानेपुर की ओर से दतौली की तरफ जा रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक सवार की धानेपुर-दतौली संपर्क मार्ग पर पुजारी चुरा उद्योग के सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार शुभम सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना की सूचना पहुंचते ही शुभम के घर में कोहराम मच गया। और के घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी। थाना अध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मृतक के पिता कमलेश सोनी की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली का नंबर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें