रुपईडीह (गोंडा)। टनटनवापुर मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम खरीदारी के लिए घर से बाजार जाते समय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया मनोज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के उसरैना गांव निवासी राजकुमार उर्फ भल्लू पांडे (60) मंगलवार की देर शाम अपने घर से बाइक लेकर खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहा था। वह टनटनवापुर मोड़ पर पहुंचा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।