नवाबगंज (गोंडा)। जफरापुर गांव के सामने शनिवार की सुबह बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव के सामने शनिवार की सुबह बस्ती की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने समाने से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि युवक के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान पृथ्वीनाथ गिरी (22) पुत्र सुरेंद्र गिरि निवासी पूरे शिवसहाय थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,इसकी सूचना मृतक के के परिवारीजनों को दे दिया गया है।