गोंडा। दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात कहोबा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के बाबत आसपास के लोगों ने चौकी प्रभारी कहोबा भोला शंकर को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंच कर उन्होंने घायल व्यक्ति को सीएचसी काजीदेवर भेजा।
वहां अधीक्षक डॉ. एसएन सिंह ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला चिकित्सालय पहुंचने पर अधेड़ ने दम तोड़ दिया। कहोबा चौकी प्रभारी ने बताया कि मनकापुर बस्ती पुरवा भिटौरा निवासी राजू (50) रात करीब 10 बजे दर्जीकुआ की तरफ से आ रहा था।
उसी दौरान किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोनकर ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है।