फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसों में बाइक सवार और कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सड़क हादसों में एक बाइक सवार और एक कार चालक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार एटीएम से रकम निकालने गए बाइक सवार कड़रू निवासी सूरज सिंह (25) की शनिवार सुबह करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय आंटा के पास बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। सूरज अपनी मां गुड़िया व भाई भानु सिंह (18), विष्णु (16) और बहन आकांक्षा सिंह के साथ आंटा में कड़रू मोड़ के पास किराये पर रहते थे। हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर में चोटें आई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने बोलेरो चालक की पहचान भोंदूपुरवा निवासी रामजतन सिंह के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2016 में सूरज सिंह के पिता विजय सिंह की मौत हो गई थी। परिवार में वह इकलौता कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन

उधर करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर अज्ञात वाहन में कार घुसने से चालक करनैलगंज के कोंचा निवासी शिव भगवान तिवारी (40) की मौत हो गई। परिजनोंं के मुताबिक, शिव भगवान तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी अपनी कार से शुक्रवार देर शाम को मैजापुर गए थे। रात करीब 10 बजे घर वापस लौट रहे थे। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर मैजापुर-बालपुर के बीच गुरुपुरवा के पास उनकी कार किसी वाहन से टकरा गई। इस दौरान कार का एयर बैग खुलने के बाद फट गया। शिव भगवान तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और मेडिकल कॉलेज में उन्होंने दम तोड़ दिया। बालपुर चौकी प्रभारी दृगविजय सिंह ने बताया कि मृतक की कार पर राजनीतिक पार्टी का झंंडा लगा था। मृतक शिव भगवान तिवारी के परिवार में बुजुर्ग मां के साथ ही पत्नी बबली, बेटे उत्कर्ष (12), काशीनाथ (09), पदुमनाथ (07) हैं। तीनों बेटे चौरी के निजी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें