फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी बाइक, युवक की मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गौतम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। उमरीबेगमगंज इलाके में जफरापुर के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली में फंसकर घिसटने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल काॅलेज ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उमरीबेगमगंज के सेमरी कला कुंजीपुरवा निवासी विकास (20) और गौतम (19) शुक्रवार रात शादी में जा रहे थे। रात नौ बजे उमरीबेगमगंज थाने से करीब पांच सौ मीटर आगे जफरापुर के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉली में घुसकर फंस गई। आसपास के लोगों ने चालक को आवाज देकर हादसे की जानकारी देकर रोका। मगर तब तक विकास व गौतम करीब सौ मीटर तक ट्रॉली में फंसकर घिसटते चले गए। मौके पर भीड़ जुटती देख चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर दोनों को बेलसर सीएचसी भेजा। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसी दौरान गौतम की मौत हो गई। जबकि विकास का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उमरीबेगमगंज इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली ऐली परसौली निवासी राम अचल यादव की है। जिस पर गन्रा लोड करके चीनी मिल भेजा जा रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए गौतम व विकास के सिर समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घिसटने के चलते कपड़े व जींस तक फट गई। अत्याधिक रक्तस्राव होने से गौतम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
वहीं, गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुराने मालगोदाम के पास शुक्रवार देर रात ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश विश्वकर्मा (23) पुत्र श्यामलाल विश्वकर्मा निवासी नगर कोतवाली साहबगंज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महेश रात पौने नौ बजे अवध एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए निकला था। इसी दौरान गोंडा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ही पुराने मालगोदाम के पास अवध एक्सप्रेस ट्रेन से फिसलकर अचानक गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से एबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। महेश आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह मुंबई में मजदूरी करता था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। महेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें