फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत

Tue, 06 Feb 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान(गोंडा)। बभनान-हर्रेया मार्ग पर रविवार रात पैकोलिया पाली गांव के पास सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रक में पीछे से आ रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित हाेकर टकरा गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी शिवलाल पुत्र पलटूराम अपने दोस्त पैकोलिया थाना क्षेत्र के सोनहटी गांव निवासी संजय वर्मा पुत्र राम रतन वर्मा के साथ बाइक से रविवार को निमंत्रण में गए थे।
रात करीब 12 लौटते वक्त पैकोलिया पाली गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में शिवलाल (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय (28) गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक संध्यारानी तिवारी ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में अधिक चोट लगने के कारण दोनों की मौत हुई है।

संजय पैथालॉजी में व शिवलाल करता था सिलाई का काम

पलटूराम ने बताया कि बेटा शिवलाल व संजय दोनों मित्र थे। संजय के गांव पैकोलिया थाना क्षेत्र के सोनहटी में एक टेलर की दुकान पर शिवलाल सिलाई का काम करता था। यह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि संजय खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर के आजाद नगर चौराहे पर एक पैथोलॉजी ब्लड सैंपल कलेक्ट करने का काम करता था।

ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत, पौत्री जख्मी
खरगूपुर(गोंडा)। खरगूपुर थाना क्षेत्र के अमवा खोदाई नगर ईंट भट्ठे के पास सोमवार शाम ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि उनकी पौत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना क्षेत्र के निधिनगर निवासी पिंटू पुत्र नकछेद अपनी मां उर्मिला यादव (65) तथा बेटी ममता (12) के साथ रिश्तेदार के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में इकौना जा रहे थे। सोमवार शाम अमवा खोदाई नगर ईंट भट्ठे के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। उर्मिला ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गईं। कुचलकर उनकी मौत हो गई। जबकि ममता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें