करनैलगंज। पाल्हापुर के पास सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चचरी चौकी प्रभारी अवनीश शुक्ल ने बताया कि चचरी से हरसहायगंज की ओर जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। इनमें से पंकज तिवारी (28) निवासी खजुरिया की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार मोहित शुक्ल उर्फ अजय निवासी पारा तथा अशोक यादव निवासी रुदौलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे का शिकार हुए युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। (संवाद)