फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गड्ढे में बाइक गिरी, बसपा नेता की जान गई

Thu, 29 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 रामनाथ कनौजिया। फाइल फोटो 
विज्ञापन
कटरा बाजार/माधोपुर। बहराइच के पयागपुर में बुधवार शाम छुट्टा जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में गोंडा के कटरा बाजार के बनगांव निवासी बाइक सवार रामनाथ कनौजिया (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रामनाथ बसपा के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष थे।
विज्ञापन


रामनाथ बेटी को करवा चौथ के पूजन का सामान देने भिनगा गए थे। बुधवार शाम घर लौटते समय बहराइच के पयागपुर में प्रतापपुर तरहर स्थित सोलर प्लांट के पास अचानक बाइक के सामने छुट्टा जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हेलमेट नहीं लगाने के कारण रामनाथ के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीओ करनैलगंज आनंद राय का कहना है कि हादसा बहराइच में हुआ है। स्थानीय स्तर पर परिजनों से जानकारी की जा रही है।
-

चक्की चलाकर करते थे परिवार का भरण-पोषण

बेटे सुशील ने बताया कि पिता रामनाथ चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वर्ष 2010 में उन्होंने बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में बनगांव से प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। वह जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके थे। उनके चार बेटे सुशील, सुरेंद्र, रंजीत और शिव बाबू हैं। सभी विवाहित हैं। हादसे के बाद पत्नी कुसमा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें