फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Fri, 07 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मृतक अयान खान। फाइल फोटो 
विज्ञापन
भंभुआ/कटरा बाजार/करनैलगंज। खिंदूरी गांव निवासी बाइक सवार छात्र अयान खान (14) की करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर दत्तनगर के पास बृहस्पतिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराने से मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर ग्राम नचनी मेंहदीहाता के पास से बाइक की चपेट में आने से मेंहदीहाता निवासी भानमती वर्मा (58) की मौत हो गई।
विज्ञापन




खिंदूरी गांव निवासी इमदाद खान ने बताया कि उनका भतीजा अयान खान करनैलगंज के पीएस मेमोरियल स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। वह गांव के ही जाकिर हुसैन के बड़े बेटे मुदस्सिर (17) व छोटे बेटे अली खान (15) के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से करनैलगंज बाजार गया था। वहां से देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी दत्तनगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक समेत तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डाॅक्टर ने अयान को मृत घोषित कर दिया। मुदस्सिर और अली खान को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया।
दूसरे हादसे के बारे में शिवा वर्मा ने बताया कि उनकी नानी भानमती खेत से पैदल घर लौट रही थीं। तभी करनैलगंज से परसपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार से उन्हें टक्कर लग गई। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मेडिकल कॉलेज से डाॅक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, इससे पहले ही भानमती ने दम तोड़ दिया। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि अयान खान के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। भानमती के नाती शिवा वर्मा की तरफ से तहरीर मिली है। बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दोनों परिवार में मचा कोहराम
इमदाद खान ने बताया कि भतीजे अयान के परिवार में उसके पिता फरहाद खान, मां राफिया और बड़ा भाई हसनैन हैं। पिता सऊदी अरब में हैं और बड़ा भाई पुणे में मजदूरी करता है। अयान मां के साथ गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अयान की मौत से मां राफिया के आंसू रुक नहीं रहे हैं। बेटे को खोने के गम में वह बदहवास हो गईं। परिवार के साथ ही रिश्तेदार उन्हें संभाल रहे हैं। वहीं, भानमती के परिवार में तीन बेटियां और दो नाती शिवा व रौनक हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। भानमती अपने नाती के साथ रहती थीं। उनकी मौत से दोनों नातियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें