करनैलगंज(गोंडा)। रेलवे क्राॅसिंग गेट के किनारे बनी रेलिंग से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के जहांगिरवा निवासी अभिषेक (32) शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था।गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित जहांगिरवा रेलवे क्राॅसिंग के पास उनकी बाइक रेलिंग से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बिलखने लगे। मृतक के पिता व माता पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं। मृतक अभिषेक पर कई मुकदमे भी दर्ज थे।