फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। कुड़ासन के पास सोमवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचएसी ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के कुड़ासन गांव के मजरा पड़ाइन पुरवा निवासी कुलदीप मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा (27) पुत्र रंगनाथ मिश्रा सोमवार की देर शाम राजू मिश्रा (32) पुत्र कमलेश्वर मिश्रा के साथ बाइक से मछली बाजार से वापस घर लौट रहा था।
कुड़ासन के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाते समय कुलदीप मिश्रा उर्फ बबलू ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने कुलदीप का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें