फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 15 Jan 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर परसापुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर डीसीएम को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार युवक सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर निवासी विनय वर्मा (25) के रूप में हुई। वह जिला मुख्यालय में अपनी बहन के घर खिचड़ी देने आया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। विनय हेलमेट नहीं पहने था। हादसे में फोरबिसगंज निवासी कार चालक नियाज को भी चोटें आईं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें