बालपुर (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज के गोंडा-लखनऊ मार्ग पर परसा हनुमान मंदिर के पास सांड से बाइक की टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गये। बालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बालपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के अनुसार कोतवाली बलरामपुर निवासी अनिल शर्मा (52) व राम नरेश शर्मा (51) कानपुर अपने निजी काम से गये थे। सोमवार की सुबह लौटते समय परसा मंदिर के पास बाइक की सांड से टक्कर हो गयी। जिससे दोनों लोग जख्मी हो गये। आसपास के लोगों ने बालपुर चौकी पर सूचना दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी ने हमराही अमर नाथ यादव व रविन्द्र मौर्य के साथ पहुंचकर निजी वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।