फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

Thu, 30 Jul 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। बंजरिया के पास बृहस्पतिवार सुबह 18 वर्षीय छात्र की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि युवक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रतनौली गांव निवासी जीशान (18) के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के पिता फैय्याज ने दूरभाष पर बताया कि वह गुजरात के बलसाड जिले में अपने परिवार के साथ रहकर व्यापार करते हैं। बेटा जीशान बलसाड में कक्षा 11 का छात्र था। वह अवध एक्सप्रेस ट्रेन से घर जा रहा था। बुधवार रात 08.55 बजे माेबाइल पर उससे बात हुई थी। सुबह गोंडा के मनकापुर थाने से फोन आया तो पता चला कि बेटे की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें