फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू घाट पर स्नान-दान कर पितरों को दी विदाई

Sat, 14 Oct 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पितृ विसर्जन पर शनिवार को सरयू नदी के घाट पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। लोगों ने स्नान-दान कर अपने पितरों को विदा किया। कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

करनैलगंज
में सरयू घाट पर करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान दान कर पितरों को नमन करते हुए विसर्जित किया। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा होने लगा। लोग ट्रैक्टर ट्राली, ऑटो, साइकिल, मोटरसाइकिल से सरयू घाट पहुंरे। सरयू घाट पर मेले का नजारा था। पूरी तरह से सरयू घाट के आसपास का मैदान खचाखच भरा हुआ था। दूरदराज से आई तमाम दुकानें लगी थीं। लोग खरीदारी भी कर रहे थे। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं दिखा। नदी के भीतर बैरिकेडिंग भी नहीं कराई गई।
परसपुर के भौरीगंज में सरयू नदी, त्रिमुहानी घाट पसका, जंबू घाट व बरुहा आदि घाटों पर सुबह से ही स्नान ध्यान, पूजा पाठ के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने सरयू नदी में स्नान कर पंडा, माली, बधाई बजाने वाले सहित अन्य लोगों को दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह सिलसिला दोपहर बाद भी जारी रहा। इस अवसर पर यहां एक मेला भी लगा। जहां लोगों ने गृहपयोगी वस्तुओं की खरीदारी भी की।
विज्ञापन


बेलसर में ग्राम सेमरीकला के गो आश्रय केंद्र पर ग्राम प्रधान अमित सिंह व समाजसेवी केदारनाथ मिश्र ने गऊ भंडारा किया। खीर, गुड़, दाना, चोकर, केला गायों को खिलाया गया। सुरेश सिंह, नितेंद्र सिंह, डॉ. अनुराग सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें