फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: समस्याएं लेकर पहुंचे 205 फरियादी

Sat, 14 Oct 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर 205 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान 20 प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व टीम के साथ ही मौके पर निस्तारण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

धानेपुर में राजस्व व पुलिस को मिलाकर कुल 13 शिकायतें आईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सात शिकायतों का निस्तारण कर दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि राजस्व टीम के साथ ही जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी अखिलेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मनकापुर में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव ने थाने पर पांच शिकायतें सुनीं। इस दौरान ग्राम पंडितपुर तेंदुआ निवासी सतीश कुमार भारती ने ग्राम लौकहा में जल शक्ति मिशन के ठेकेदार सुनील कुमार भारती पर आरोप लगाया कि वह उसके बीस दिन की दिहाड़ी के आठ हजार रुपये नहीं दे रहे हैं। ग्राम बुधियापुर निवासी रामआगर ने विवादित रास्ते की भूमि की शिकायत की। आरोप लगाया कि रास्ते की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें