गोंडा। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के सेल्स ऑफिसर टीआर श्रीवास्तव ने देश में लागू लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए तथा इसके प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए अपनी सभी भारत गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है। सेल्स ऑफिसर के निर्देश पर शहर में स्थित भारत गैस एजेंसी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को घर पर ही गैस सिलेंडर वितरित किया जा रहा है। और उन्हें घर पर ही रहने का अनुरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कतों को संबंधित गैस एजेंसी के नंबर पर फोन करने पर तत्काल उनकी समस्या दूर हो जाएगी। इसी क्रम में शहर के कच्चे बाबा मार्ग पर स्थित मंगलम गैस प्रतिष्ठान के प्रबंधक डीपी सिंह 24 घंटे ऑनलाइन पर उपस्थित रहते हैं और तीन दर्जन से अधिक डिलीवरी मैन की टीम भी गठित की गई है। जो कि पूर्ण रूप से सैनिटाइज रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग होने वाले गैस सिलेंडर को उपभोक्ताओं को घर पर ही द्वारा डिलीवरी मैन जोकि पूर्णता सैनिटाइज होते हैं पुहंचाया जा रहा है। उधर घर पर ही गैस सिलेंडर मिल जाने पर उपभोक्ता भी खुश हैं।