बेलसर के माधवपुर गांव में भजन गातीं बंकू सिस्टर्स। स्रोत: आयोजक
गोंडा। बेलसर के माधवपुर गांव में सोमवार शाम श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से खाटू श्याम जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। खाटू श्याम की भव्य झांकी सजाई गई। जागरण में अयोध्या से आईं गायिका बंकू सिस्टर्स, श्रावस्ती की दीपिका मिश्रा और तुलसी गुप्ता, आकाश गुप्ता के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
अयोध्या धाम से आईं बंकू सिस्टर्स ने हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है..., मुझे अगर तेरा सहारा न मिलता खाटू श्याम... आदि भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्याम जी और बालाजी के भजन सुनकर लोग थिरकते रहे। देर रात तक श्याम जागरण चलता रहा। इसके बाद श्यामजी की आरती उतारी गई। दद्दा ओझा, डॉ. जयप्रकाश ओझा, अमित पांडेय, आशीष तिवारी, श्रीकांत ओझा, अतुल शुक्ल, डॉ. राजीव मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अंकित मिश्र, विनोद पांडेय, विजय बहादुर पांडेय, रवींद्र पांडेय, अनुपम शुक्ल, रमेश तिवारी, मिंटू ओझा आदि मौजूद रहे। (संवाद)