फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक चुनाव से बचेगा समय, खर्च भी होगा कम

Sun, 27 Apr 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। शाहपुर स्थित भैया भगवती सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम के तहत विधानसभा समागम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी व विशिष्ट अतिथि विधायक अजय सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल ने की। मुख्य अतिथि ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सुधार की दिशा में ले जा रहे हैं। बार-बार चुनाव से विकास की रफ्तार बाधित होती है। एक राष्ट्र-एक चुनाव से न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि सरकारी खजाने पर पड़ने वाला भार भी कम होगा। विधायक ने कहा, देश में एकसाथ चुनाव समय की मांग है। देश विकास कर रहा है। एक-एक पैसा देश हित में लगे यह आवश्यक है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष गिरि, हरिओम ओझा, वंश बहादुर सिंह, देवेंद्र दीक्षित, सूरज सिंह, हितेश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें