फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में बेलसर ने मारी बाजी

Fri, 24 Jan 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के लखनऊ रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शुक्रवार को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। बेलसर ब्लॉक की छात्रा रूबी मौर्य के वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र पर तैयार किए गए मॉडल को पहला स्थान मिला है। क्विज में पड़री कृपाल ब्लॉक को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन


जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार अभियान में नगर क्षेत्र को मिलाकर कुल 17 शिक्षा क्षेत्रों से पांच-पांच बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत किए। डायट प्राचार्य व बीएसए स्तर से नामित डायट से अजय प्रकाश मौर्य, जीआईसी से विनय शुक्ल और जीजीआईसी से शहनाज अमीन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस दौरान बेलसर ब्लॉक की छात्रा रूबी मौर्य को वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र पर तैयार किए गए मॉडल व प्रदर्शन को पहला स्थान मिला। इटियाथोक ब्लॉक की छात्रा सरस्वती पांडेय ने घर में मिलावट सामग्री की पहचान के लिए दूसरा, मनकापुर के देवेंद्र को कम जगह में पार्किंग के लिए तीसरा स्थान मिला। बेलसर ब्लॉक के सुनील कुमार को बढ़ती आबादी के साथ कम जगह में आधुनिक खेती को चौथा, मनकापुर के छात्र राज वर्मा को नींद के दौरान चश्मे में अलार्म बजने जैसे मॉडल को प्रस्तुत करने पर पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में पड़रीकृपाल के छात्रों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

चयनित बच्चों को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने सम्मानित किया। बीएसए अतुल तिवारी, जिला समन्वयक राजेश सिंह, एआरपी राखा राम, हरिगोविंद यादव और गणेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

मॉडल प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र


वजीरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरथनिया के छात्र अभय शर्मा ने बताया कि सहायक अध्यापक नीना की मदद से न्यूक्लियर मॉडल प्लांट प्रस्तुत किया। छात्र ने बताया कि नवीनीकरण उर्जा का बेहतर स्रोत हो सकता है। प्राकृतिक संपदा की रक्षा के साथ ही कम लागत में अधिक बिजली तैयार की जा सकेगी। बेलसर के कोड़री के छात्र सुनील कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में आबादी बढ़ती जा रही है, जमीन कम हो रही है। ऐसे में जीविका के लिए आधुनिक खेती की तरफ रुख करना पड़ेगा। नारियल का छिलका और लाइट का इस्तेमाल कर सब्जियां उगाई जा सकेंगी। इसके लिए छात्र ने हाइड्रोपोनिक सिस्टम विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें