फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एलबीएस में आज से शुरू होंगी बीएड, एमएड व एलएलबी की परीक्षाएं

Tue, 23 Jun 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के बीएड, एमएड व एलएलबी की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। एलबीएस महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां परीक्षाएं 30 जून तक दो पालियों में जाएंगी। 25 स्ववित्तपोषित संस्थानों के 1500 से अधिक परीक्षार्थी प्रत्येक पाली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 10 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विश्वविद्यालय ने प्रो. राज बहादुर सिंह बघेल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक से पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पॉलिटेक्निक गोंडा के शिक्षक राकेश गुप्ता को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण, उपस्थिति सत्यापन समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें