बेलसर (गोंडा)। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता साक्षरता क्लब की वर्कशॉप का आयोजन बृहस्पतिवार को महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में किया गया।
इसका शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने किया। उन्होंने निर्वाचन साक्षरता क्लब में शामिल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष उम्र पूरा करने वालों को प्रेरित कर उनसे फार्म-6 भरवाने के साथ अपने गांव व कस्बे के लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। मतदान के दिन अधिक से अधिक लोगों का वोट डलवाएं।
उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में बताया। इस एप के माध्यम से भी वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचक साक्षरता क्लब के प्रशिक्षक राजवर्धन श्रीवास्तव ने मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्य शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कैंपस अंबेसडर को चुनावी साक्षरता बढ़ाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में बताया। कहा कि छात्र-छात्राएं अपने परिवार, आसपास क्षेत्रों एवं समाज के अन्य लोगों को वोटर बनने व मतदान करने के लिए जागरूक करें।
प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि मतदान के दिन बुजुर्गों, महिलाओं, विकलांगों एवं आम मतदाता को बूथ पर ले जाने में भूमिका निभाएं जिससे जनपद में मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस दौरान नोडल अधिकारी सुनीता श्रीवास्तव, नवल किशोर उपाध्याय, दिलीप कुमार मौर्या, उपमा वर्मा, हनी ठाकुर, सुमंगला, बृजेंद्र पांडेय, राधेश्याम दुबे, विवेक तिवारी, अमित मिश्रा, शिवकुमार, प्रदीप गोस्वामी उपस्थित रहे।