बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता पर चार्ट पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रर्दशन करते हुए यूनिवर्ग में अस्मिता श्रीवास्तव तथा सीनियर वर्ग में आरती विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम एवं प्रधानाचार्य चंदन पांडे व राकेश प्रताप सिंह की देखरेख में स्विप के तहत लोकसभा निर्वाचन-2024 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चार्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बलरामपुर सिटी मांटेसरी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज, एमडी के बालिका इंटर कॉलेज, भगवती आदर्श विद्यालय, बलरामपुर मॉडर्न स्कूल और सीएमएस कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभा किया।
जूनियर वर्ग में बलरामपुर मॉडर्न स्कूल की अस्मिता श्रीवास्तव ने प्रथम, भगवती आदर्श विद्यालय की लक्ष्मी देवी व बलरामपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज के अमीन खान ने द्वितीय तथा सुंदर दास रामलाल के सिद्धार्थ साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर संवर्ग में सिटी मांटेसरी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्रा आरती विश्वकर्मा ने प्रथम, बलरामपुर बालिका इंटर कालेज की छात्रा प्रियंका श्रीवास्तव को द्वितीय तथा सिटी मांटेसरी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्रा अनीता पाठक को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर गीता गौतम, लेफ्टिनेंट शशांक, नीतू श्रीवास्तव, प्रगति श्रीवास्तव, मानसी वर्मा व अजीत विश्वकर्मा आदि रहे l