फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जागरूकता अपनाएं, समस्या होने पर पुलिस को बताएं

Mon, 23 Mar 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शीतला प्रसाद सिंह कन्या इंटर कॉलेज बेलसर में अमर उजाला के पुलिस पाठशाला में सीओ डॉ. उमेश्वर प्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बेलसर। अमर उजाला की ओर से सोमवार को श्री शीतला प्रसाद सिंह कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहना समस्या को बढ़ाता है, इसलिए तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी और इनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि यदि स्कूल या कोचिंग आते-जाते समय कोई व्यक्ति परेशान करता है, तो नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल शिकायत करें। वूमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत करने से पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाती है और पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क भी महिलाओं के लिए सुरक्षित माध्यम है, जहां वे अपनी समस्या बिना किसी डर के रख सकती हैं।
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाचार्य मंजू सिंह ने साइबर सुरक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। प्रवक्ता पूर्णिमा तिवारी, किरन पांडेय आदि ने भी छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी।



छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर पूछे सवाल
- कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सुरक्षा और कॅरिअर से जुड़े कई सवाल पूछे। छात्रा मुस्कान मिश्रा ने वूमेन हेल्पलाइन के कार्य के बारे में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि यह हेल्पलाइन महिलाओं और बेटियों की समस्याओं के समाधान के लिए है और इसमें गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाता है।
- सायना बानो ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय पूछे, जिस पर बताया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
- सोनिया ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी चाही, जिस पर सलाह दी गई कि अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें और सोच-समझकर ही सोशल मीडिया का उपयोग करें। इसके अलावा मोहिनी और काजल ने सिविल सेवा परीक्षाओं को लेकर सवाल पूछे, जिनका उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाएं शांत की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें