फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चंद्रकांत हत्याकांड का दोहराया दृश्य

Fri, 23 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हरखापुर गांव में हत्याकांड का सीन दोहराती एफएसएल टीम। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देेहात क्षेत्र के हरखापुर के चंद्रकांत हत्याकांड में कातिलों तक पहुंचने की पुलिस ने एक बार फिर कोशिश शुरू कर दी है। शुक्रवार को लखनऊ से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्याकांड का सीन एक रिक्रिएट किया। इस दौरान फोरेंसिक विशेषज्ञों में एक ने चंद्रकांत तो दूसरे ने हत्यारे की भूमिका निभाई। फायरिंग के सीन की क्लिप बनाकर फोरेंसिक टीम लखनऊ रवाना हो गई। सीन रिक्रियेशन के बाद कई बिंदुओं पर गहन चर्चा कर फोरेंसिक विशेषज्ञ तय करेंगे कि चंद्रकांत को कैसे और किस तरफ से गोली मारी गई?
विज्ञापन

हरखापुर निवासी चंद्रकांत दूबे 11 अप्रैल को पास के खेत में थ्रेसर चला रहे अपने भाई चंद्रमोहन दूबे को डीजल देने खेत गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में लौव्वा टेपरा गांव के पास हमलावरों ने चंद्रकांत को घेरकर पिटाई करने के बाद गोली मार दी थी। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में चंद्रकांत ने दम तोड़ दिया था।
मामले में चंद्रमोहन दूबे ने माधवपुर गांव निवासी कृष्ण प्रसाद उर्फ नगोड़े तथा हरखापुर गांव के वीरेंद्र, अजय, व राजू समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस हत्याकांड में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। चंद्रकांत के असली कातिलों तक पहुंचने के लिए देहात पुलिस की रिपोर्ट पर एसपी आकाश तोमर ने स्टेट फोरेंसिक लैब, लखनऊ से मामले में जांच की अपेक्षा की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ की लैब के विशेषज्ञ डॉ. एके श्रीवास्तव व एमके यादव टीम के साथ हरखापुर पहुंचे। यहां विशेषज्ञों में एक ने चंद्रकांत तो दूसरे ने हत्यारे की भूमिका निभाते हुए हत्याकांड का सीन रिक्रियेट किया। हत्याकांड का पूरा सीन रिक्रिएट करने के बाद फोरेंसिक टीम लखनऊ रवाना हो गई। इस दौरान सीओ सिटी विनय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें