फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदों के टीके से मिला कोरोना से जंग को मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना के खिलाफ जंग अब मुकाम की ओर बढ़ रही है। टीकाकरण से इस जानलेवा कोरोना वायरस पर अंतिम प्रहार की शुरुआत हो गई है। शनिवार को जिले के उन 413 कोरोना योद्धाओं को कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। जिन्होंने कोरोना काल मे अपनी जान पर खेलकर लोगों को सेवाएं दी।
विज्ञापन

टीकाकरण के पहले भले ही लोगों के मन मे भय या संकोच रहा हो, लेकिन टीका लगने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने बहुत ही गौरवान्वित महसूस किया। जिन कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। उन्होंने 30 मिनट के निगरानी के बाद पूर्व की तरह नियमित काम-काज शुरु कर दिया।
टीकाकरण के दूसरे दिन भी किसी के अंदर कोई नकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिला। कुछ शनिवार को थोड़ा बेचैन रहे और बुखार जैसी शिकायत रही, लेकिन रविवार को सभी को बेहतर महसूस हुआ।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनना ही उत्सुकता का विषय था। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया उन्होंने दूसरे अन्य स्वास्थ्यकर्मियों व नागरिकों को भी आत्म विश्वास दिया। टीकाकरण के बाद लोगों के बारे में जानने की इच्छा हर किसी में रही।
आपस में बातचीत से सभी ने कहा कि टीका सबसे बेहतर और सुरक्षित है। टीके से ऐसा महसूस हो रहा है कि कोरोना जैसी महामारी पर फतह हासिल कर ली गई है। लाभार्थियों ने अमर उजाला से भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि जीत हमारी होकर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें