गोंडा। क्षेत्र के लोगों की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रविवार से बरौनी-ग्वालियर व जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेनों का बभनान में ठहराव अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इससे बभनान क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।