गोंडा में बभनान रेलवे स्टेशन के निकट ग्वालियर से चलकर छपरा जाने वाली ट्रेन के इसी बोगी में पहिए स?
- फोटो : GONDA
बभनान (गोंडा)। गोंडा-गोरखपुर रेल प्रखंड पर रविवार की आधी रात को बरौनी एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन के एक कोच के नीचे एक्सल में निकली चिन्गारी से आग लग गई। तेजी से धुंआ उठता देख छपिया स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। कंट्रोल ने इसकी सूचना अगले स्टेशन बभनान के स्टेशन मास्टर को दी और ट्रेन को वहीं रोक लिया गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल दिखा। हालांकि ट्रेन में कोई हादसा हो इसके पहले ही उस बोगी को काटकर ट्रेन को गोरखपुर की ओर रवाना कर दिया गया।
गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर ग्वालियर से चलकर छपरा जाने वाली डाउन 11124 ट्रेन की एस-2 बोगी के पहिए में हॉट एक्सेल की खराबी से चिन्गारी निकलने लगी। ट्रेन के पहिए से चिन्गारी को निकलता देख छपिया स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल को दी। बाद में कंट्रोल ने स्टेशन मास्टर बभनान को सूचित किया। इस दौरान बभनान में इस ट्रेन को रोक लिया गया।
ग्वालियर से चलकर बरौनी जाने वाली डाउन 11124 ग्वालियर-बरौनी ट्रेन रविवार की देर रात छपिया स्टेशन से निकल रही थी। इसी दौरान स्लीपर कोच एस-2 पहिए के पास चिन्गारी निकलने लगी। कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेन को रात 1:42 बजे बभनान स्टेशन पर रोक दिया गया। कोच एस-2 को काटकर सोमवार की सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेल कर्मचारियों ने बताया कि हॉट एक्सेल की खराबी के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। इस बीच ट्रेन लगभग साढ़े 4 घंटे बभनान स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।