जानकीनगर स्थित एक होटल में अधिवक्ता परिषद के अभ्यास वर्ग में मौजूद अतिथि। - संवाद
गोंडा। अधिवक्ता परिषद अवध के नौ जिलों के प्रतिनिधियों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शनिवार को शहर के एक होटल में शुरू हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने न्याय व्यवस्था और समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संयोजक विपिन त्यागी ने कहा कि अधिवक्ता परिषद की स्थापना समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन अपने इस संकल्प के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध है।
प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने स्वस्थ विचारधारा को मजबूत करने में अधिवक्ता परिषद की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और जिलाध्यक्ष धनलाल तिवारी ने संगठन की संरचना और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गोंडा इकाई के महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने किया। अभ्यास वर्ग में गोंडा समेत नौ जिलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा।