फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Tue, 09 Feb 2016 11:53 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के सामने मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष माधवराज मिश्र, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष त्रियुगी नरायन पांडेय व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें गरीबों व मजलूमों के प्रति समर्पित रहने को कहा।

मंत्री ने अधिवक्ता शेड के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये एवं निजी स्तर पर बार एसोसिएशन सभागार में एसी व जनरेटर उपलब्ध कराने की घोषण की।

जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ता न्याय दिलाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध होते हैं, ऐसे में उनका व न्यायिक अधिकारियों को दायित्व है कि दबे कुचले व शोषित लोगों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए आगे आएं। समारोह को अपर पुलिस अधीक्षक आरके सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गोकरननाथ पांडेय, रामकरन मिश्र, गंगाप्रसाद मिश्र आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें