गोंडा में एसबीआई मुख्य ब्रांच के मैनेजर चितरंजन यादव।
- फोटो : GONDA
गोंडा। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में मुख्य प्रबंधक के पर कार्यरत चितरंजन यादव पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता है। इस बारे में उनके मकान मालिक हेमंत पांडेय ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बैंक प्रबंधक चितरंजन यादव उनके मकान में किराये पर रहते थे। 4 जुलाई को दोपहर में लगभग दो बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वो अभी तक लौटकर नहीं आये हैं। इससे उनके परिवारीजन काफी परेशान हैं।
बताया जा रहा है कि बैंक में उनका किसी से कोई मनमुटाव भी नहीं था।
आसपास के लोगों ने बताया कि उनके लापता होने के पीछे पारिवारिक कारण है। इस बारें में वरिष्ठ बैंक अधिवक्ता विवेकमणि श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेट बैंक के कर्मचारी और अन्य अधिकारी भी काफी परेशान हैं। वहीं कुछ लोगों ने उनके लापता होने पर कई प्रकार की आशंका भी जताई है। नगर कोतवाली आलोक राव गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है और उनके मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया गया है।