फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बैंक प्रबंधक ने 12 लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 24 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। एसबीआई के शाखा प्रबंधक प्रशांत सिंह ने 12 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। इनमें सतगुरु निवासी ग्राम चमरी करनैलगंज, सत्रोहन निवासी चमरी, फूलमती निवासी ग्राम नकहरा, निरंजन निवासी ग्राम दनापुर, राजकुमार निवासी माधवपुर, आनंद कुमार, चंद्रप्रभा सिंह, दान बहादुर सिंह, शिवशंकर, बाउर सिंह व शशिकला निवासी ग्राम मुंडेरवा व कुंवर बहादुर निवासी ग्राम लालेमऊ नामजद हैं। इनमें से किसी ने बैंक से ऋण लेने के बाद बंधक जमीन बेच दी तो किसी ने अन्य तरीके से धोखाधड़ी की। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। विवेचना कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें