एलबीएस महाविद्यालय में साक्षात्कार में चयनित विद्यार्थियों को कंपनी का नियम व शर्त बताती कर्मी
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के ललिता सभागार में शनिवार को प्लेसमेंट सेल की ओर से ओपन इंटरव्यू का आयोजन किया गया। जिसमें एक्सिस बैंक, एचडीएफसी व आईडीएफसी बैंक व स्वास्तिक एजुकेशन सर्विस की ओर से साक्षात्कार लिया गया। इसमें विभिन्न संकायों के 252 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार, समूह चर्चा व योग्यता के आधार पर 60 विद्यार्थियों का सहायक प्रबंधक व अन्य पदों के लिए चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को लगभग तीन लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी परास्नातक अंतिम सेमेस्टर के छात्र हैं। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीपी सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, प्रो. जितेंद्र सिंह, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।