गोंडा। ग्राहकों के लाखों रुपये लेकर बैंककर्मी लापता हो गया। बैंक के भी 98 हजार रुपये गबन कर लिए। शाखा प्रबंधक ने देहात कोतवाली में आरोपी बैंककर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के कमल फिन कैप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर मर्दन तिलक पुरवा निवासी विनय कुमार उनकी कंपनी में लोन ऑफिसर थे। 11 सितंबर को ग्राहकों का लोन खत्म करने के नाम पर लाखों रुपये वसूलने के साथ ही बैंक कलेक्शन के 98 हजार 619 रुपये लेकर विनय लापता हो गए। देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)