फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नंदिनीनगर में कुश्ती सीखेंगे बांग्लादेश के पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बांग्लादेश के पहलवान नंदिनी नगर स्टेडियम में कुश्ती के दांव पेंच सीखेंगे। बांग्लादेश से पहलवानों की 12 सदस्यीय टीम नंदिनी नगर में कुश्ती प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंची है, जिसमें तीन महिला, चार पुरुष पहलवान तथा पांच पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों से मिलकर परिचय प्राप्त किया। नंदिनी नगर के कोच प्रेमचंद यादव ने बताया कि बांग्लादेश के पहलवान नंदिनी नगर के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में तीन महीने तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय पहलवानों की बढ़ती धाक को देखते हुए अब विदेशी पहलवान भारत में आकर कुश्ती के दांव-पेंच सीखने के लिए आतुर हैं। कुछ दिनों पहले श्रीलंका के पहलवानों ने भी नंदिनी नगर में रहकर कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आए पहलवानों में महिला पहलवान रुपाली अख्तर, हलीमा अख्तर पुलिस से हैं तथा नादी चकमा बांग्लादेश के आर्मी से हैं। पुरुष पहलवानों में खान रबिबुल इस्लाम, मोहम्मद महबूब आलम, मोहम्मद अल राजिब तथा लिटन विश्वास हैं। आफिशियल टीम में ज्वाइंट सेक्रेटरी मोहम्मद मेशबाउद्दीन आजाद, इक्जीक्यूटिव मेंबर एकेएम अब्दुल माबिन, तामजिद रहमान शामिल हैं। सभी पहलवान तीन महीने तक नंदिनी नगर कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में रहकर कुश्ती सीखेंगे। इन पहलवानों को बेलारूस से आए कुश्ती कोच अलेक्जेंडर, प्रेमचंद यादव, सुभाष भारद्वाज, सांई के कोच अनिल खोखर, प्रदीप कुश्ती का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें